Explore

Search

April 22, 2026 3:12 am

समस्तीपुर से बड़ी खबर ,शादी की खुशी बदल गया ग़म में ,पुलिस जांच में पहुंची

समस्तीपुर से बड़ी खबर ,शादी की खुशी बदल गया ग़म में ,पुलिस जांच में पहुंची

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ राजघाट मुख्य सड़क मार्ग में देवधा के पास एक व्यक्ति का एक शव मिलने पर हसनपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी पूरे दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई । सड़क पर घटना स्थल के पास स्थानीय लोगो की भीड़ लगने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था पुलिस ने लोगो को समझा कर यातायात बहाल करवाए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।मृतक व्यक्ति की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढाठा ग्राम के मुकेश कुमार के रूप में किया गया है ।बताया गया कि मृतक व्यक्ति जगरनाथपुर ग्राम में अपने रिश्तेदार मौसा श्रीराम चौपाल के घर बीती रात्री में एक शादी समारोह कार्यक्रम में आया था और वह घर वापस जाने के क्रम में देवधा के पास बाइक से एक्सिडेंट हो गया जिससे उसकी मौत हो गई वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!