Explore

Search

October 27, 2026 11:28 pm

कल्याणपुर में युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में DMCH रेफर; दोस्तों पर गोली चलाने का आरोप

 

कल्याणपुर में युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में DMCH रेफर; दोस्तों पर गोली चलाने का आरोप

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार, 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में गोली लगने से घायल एक युवक को इलाज के लिए लाया गया। घायल की पहचान मधुरापुर निवासी राज साहेब के पुत्र रजनीश कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है। बेहतर इलाज के लिए उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर किया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक को उसके साथियों द्वारा चलाई गई गोली से घायल होने की सूचना मिली है। मामले में सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में कल्याणपुर एवं चकमहेसी थाना पुलिस छानबीन और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!