Explore

Search

April 27, 2026 9:26 pm

नालंदा में 90 हजार रिश्वत लेते राजगीर थाना के पु०अ०नि० देवकांत कुमार गिरफ्तार

नालंदा में 90 हजार रिश्वत लेते राजगीर थाना के पु०अ०नि० देवकांत कुमार गिरफ्तार

 

नालंदा।भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने राजगीर थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० देवकांत कुमार को 90,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने 25 अप्रैल 2026 को यह कार्रवाई की। आरोपी अधिकारी को राजगीर-गिरियक रोड स्थित होटल कौशलेन्द्र पैलेस के पास रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

इस मामले में नालंदा मोड़ निवासी रवि शंकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि केस डायरी और आरोप पत्र न्यायालय भेजने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे निगरानी के विशेष न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!