Explore

Search

April 28, 2026 7:51 pm

बिहार पंचायत चुनाव का डुगडुगी शुरू :बिहार पंचायत चुनाव 2026: प्रारूप-1 के प्रकाशन की नई तारीख जारी

बिहार पंचायत चुनाव का डुगडुगी शुरू :बिहार पंचायत चुनाव 2026: प्रारूप-1 के प्रकाशन की नई तारीख जारी

पटना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां State Election Commission Bihar ने पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रारूप-1 के प्रकाशन की तिथि में संशोधन किया गया है।
आयोग ने बताया कि कई जिलों में डेटा प्रविष्टि और अपलोडिंग कार्य में देरी एवं त्रुटियों की शिकायतें मिलने के कारण पहले निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। कुछ जिलों द्वारा कार्य समय पर पूरा नहीं करने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।
संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:
प्रारूप-1 का प्रकाशन: 04 मई 2026
आपत्तियां दर्ज करने की अवधि: 04 मई से 18 मई 2026 तक
आपत्तियों का निपटान: 04 मई से 22 मई 2026 तक
अपील वादों का निपटान: 11 मई से 29 मई 2026 तक
प्रारूप-1 का अंतिम प्रकाशन: 05 जून 2026
जिला गजट में प्रकाशन: 09 जून 2026
आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि संशोधित समय-सारणी के अनुसार कार्य सुनिश्चित करें, ताकि पंचायत चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!