Explore

Search

September 22, 2026 11:00 am

एलएनएमयू ने स्नातक पंचम सेमेस्टर परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी की

एलएनएमयू ने स्नातक पंचम सेमेस्टर परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी की

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने स्नातक पंचम सेमेस्टर (सत्र 2023–27) परीक्षा 2025 को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वे परीक्षार्थी जो प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के सभी कोर्स में उत्तीर्ण हैं तथा प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर तक कुल 80 में से न्यूनतम 68 क्रेडिट प्राप्त कर चुके हैं और पंचम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा में सफल हैं, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भरे जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सामान्य शुल्क के साथ आवेदन 30 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक किया जा सकेगा। वहीं विलंब शुल्क के साथ 11 मई से 13 मई 2026 तक फॉर्म भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म में सुधार की तिथि 14 और 15 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 18 मई 2026 तय की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म की प्रिंटेड प्रति अपने संबंधित कॉलेज में निर्धारित समय के भीतर जमा करें। साथ ही कॉलेज प्रशासन को भी सभी फॉर्म की सूची तैयार कर विश्वविद्यालय कार्यालय में समय पर जमा करने का निर्देश दिया गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!