Explore

Search

June 23, 2026 9:49 pm

बिहार में आंधी-बारिश से 14 लोगों की मौ “त

बिहार में आंधी-बारिश से 14 लोगों की मौ “त

पूरे राज्य में 14 लोगों की मौत : बेगूसराय में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई. हाजीपुर में पेड़ गिरने से एक छह साल के मासूम की जान चली गई. मरहौरा में भी इसी तरह की घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. औरंगाबाद में शादी समारोह में शामिल होने गए 50 वर्षीय अक्षय राम की वज्रपात से मौत हो गई. मधुबनी में बिजली गिरने से छह लोग घायल हुए, जबकि दो लोगों की जान चली गई.

 

पश्चिम चंपारण में भी दो लोगों की मौत हुई. एक पेड़ गिरने से और दूसरा ई-रिक्शा पलटने से. दरभंगा और मुजफ्फरपुर में दो-दो लोगों की जान गई, जबकि समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई. खगड़िया जिले में भी वज्रपात की एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गगौर थाना क्षेत्र के जहांगिरा पंचायत के सदानंद कठोरा गांव में 25 वर्षीय मिथलेश कुमार की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!