दिल्ली गैंगरेप में इस्तेमाल बस का बिहार कनेक्शन, गोपालगंज में रजिस्ट्रेशन; 10 लाख का चालान बकाया
दिल्ली के रानीबाग इलाके में चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा बिहार कनेक्शन सामने आया है। जांच में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल बस का रजिस्ट्रेशन बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। बस ‘साईं दृष्टि प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम पर पंजीकृत है और उस पर 10 से 12 लाख रुपये तक का चालान बकाया बताया जा रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार बस टूरिस्ट परमिट पर चल रही थी, लेकिन इसका उपयोग अवैध रूप से सवारी ढोने में किया जा रहा था। मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।
Author: K k sanjay
Post Views: 126

Total Users : 10224383
Views Today : 4199