फुलहरा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलहरा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना सिंघिया-बहेड़ी मुख्य सड़क मार्ग एसएच-88 पर हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लिलहौल गांव निवासी गणेश पंडित के पुत्र करण कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है
कि करण कुमार बाइक से लिलहौल से बहेड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दरभंगा की तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रक फुलहरा बाईपास के पास आमने-सामने टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करण कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ठोकर मारने वाले ट्रक को घेर लिया तथा आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंघिया-बहेड़ी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH02W1135 बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना की पुलिस पदाधिकारी ज्योति कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच में जुट गईं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।






Total Users : 10099454
Views Today : 112