Explore

Search

June 6, 2026 1:03 am

विश्व पर्यावरण दिवस पर वारी गांव पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर वारी गांव पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, किया वृक्षारोपण

 

समस्तीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार आज शुक्रवार को सिंघिया प्रखंड के वारी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हिरेंद्र झा के आवास पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्री शैलेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना  बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने तथा पौधों की देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकता है।

वारी गांव पहुंचने पर मंत्री का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जदयू पंचायत अध्यक्ष दिनेश झा, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष मोहन झा, प्रोफेसर हिमांशु झा, पंचायत समिति सदस्य सुधांशु झा, पत्रकार कुंदन झा, अनिल पासवान, गणेशी पासवान, लाल पासवान, मोती पासवान सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का निर्णय लिया। मंत्री के आगमन से गांव में उत्साह का माहौल बना रहा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!