Explore

Search

June 20, 2026 3:22 pm

राजघाट में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, 8 लोग घायल, 4 डीएमसीएच रेफर

राजघाट में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, 8 लोग घायल, 4 डीएमसीएच रेफर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत के राजघाट गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने सभी का इलाज किया।
घायलों की पहचान राजघाट गांव निवासी सत्य नारायण मुखिया के पुत्र दिनेश मुखिया, राम विलास मुखिया के पुत्र सत्य नारायण मुखिया, सत्य नारायण मुखिया के पुत्र प्रिंस मुखिया, सत्य नारायण मुखिया की पत्नी अमेरिका देवी, राम विलास मुखिया के पुत्र राज कुमार मुखिया, राम सेवक मुखिया के पुत्र वरुण मुखिया, श्याम सुंदर मुखिया और मनोहर मुखिया के रूप में हुई है।
इलाज के दौरान चिकित्सकों ने चार घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) रेफर कर दिया। रेफर किए गए घायलों में वरुण मुखिया, अमेरिका देवी, श्याम सुंदर मुखिया और दिनेश मुखिया शामिल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!