Explore

Search

July 4, 2026 12:13 am

समस्तीपुर: परियोजना दुर्गा कन्या प्लस टू विद्यालय में छात्राओं से अवैध वसूली की शिकायत, जांच के बाद होगी कार्रवाई : बीईओ

समस्तीपुर: परियोजना दुर्गा कन्या प्लस टू विद्यालय में छात्राओं से अवैध वसूली की शिकायत, जांच के बाद होगी कार्रवाई : बीईओ

समस्तीपुर जिले के।सिंघिया प्रखंड स्थित परियोजना दुर्गा कन्या प्लस टू विद्यालय में छात्राओं से नामांकन, रजिस्ट्रेशन और टीसी के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को सिंघिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मनोज झा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ग्रामीणों की शिकायत के साथ-साथ रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार द्वारा भी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
बीईओ ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित दोषी के विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग किसी भी प्रकार की अवैध वसूली को गंभीरता से लेता है और छात्र-छात्राओं के हितों से किसी भी वसूली करने वाले शिक्षक के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!