Explore

Search

July 9, 2026 12:04 am

सिंघिया में ट्रेक्टर की ठोकर लगने से टेंपू सवार एक व्यक्ति की मौत और 4लोग घायल हो गया

सिंघिया में ट्रेक्टर की ठोकर लगने से टेंपू सवार एक व्यक्ति की मौत और 4लोग घायल हो गया

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया बेर चौक के बीच पिपरा घाट में एक ईंट लादी हुई ट्रैक्टर की ठोकर लगने से टेंपू सवार एक महिला की मौत और अन्य 4लोग घायल हो गया मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के बैंक ग्राम के सुशील पासवान की 35वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में किया गया है वहीं घायल लोगों में बैंक ग्राम के अनीता देवी संजनी देवी प्रमिला देवी तथा पिपरा के बद्री मुखिया के रूप में किया गया है।घटना के बारे में बताया गया कि सभी श्रद्धालु महिला सिमरिया से गंगा स्नान कर अपनी घर लौट रही थी जो पिपरा में टेंपू रोक कर लिट्टी समोसा खरीदने लगी उसी वक्त पीछे से बिना नम्बर प्लेट का ईंट लदी ट्रैक्टर आया और चालक गाड़ी खड़ा कर वह भी लिट्टी समोसा दुकान पर गया कि उसी वक्त ट्रैक्टर आगे लुढ़क गया और टेंपू पर सवार 3महिला घायल हो गई और एक महिला का घटना स्थल पर ही मौत हो गया।तथा दुकानकर बद्री मुखिया भी घायल हो गया इस घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाने के पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव संजय सिंह एडिसन कुमार ज्योति कुमारी घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर और चालक को अपने हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि जांच पड़ताल किया जा रहा है विधि संवत कारवाई की जाएगी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!