सिंघिया प्रखंड के फुलहरा और लिलहौल पंचायत में सहयोग शिविर सम्पन्न, 398 आवेदन प्राप्त, अधिकांश मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत फुलहरा एवं लिलहौल ग्राम पंचायत में मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर पंचायत सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में जिला नोडल पदाधिकारी सह जिला सहकारिता पदाधिकारी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सरिता रानी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, बीसीओ ललन सिंह, पीओ जितेंद्र कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्र, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन, पेंशन, भूमि एवं अन्य विभागों से जुड़े आवेदन जमा किए। प्रशासन की ओर से लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि
प्रपत्र-1 (ऑनलाइन आवेदन): कुल 199 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 85 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
प्रपत्र-2 (निष्पादित आवेदन): कुल 93 आवेदन दर्ज हुए, जिनमें 72 मामलों का निष्पादन किया गया।
प्रपत्र-3 (लंबित आवेदन): कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 13 मामलों का निष्पादन किया गया।
इस प्रकार तीनों प्रपत्रों में कुल 398 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा शिविर के दौरान किया गया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन ने बताया कि पंचायत सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।



Total Users : 10145346
Views Today : 3634