कुंडल-1 में मारपीट, पिता-पुत्र घायल, पीएचसी में भर्ती
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल-1 गांव में आज रविवार को हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. अविनाश तिवारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
घायलों की पहचान कुंडल-1 निवासी स्वर्गीय मोती मुखिया के पुत्र अमरजीत मुखिया तथा उनके पुत्र आकाश मुखिया के रूप में हुई है। अमरजीत मुखिया ने अपने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और पूर्व में भी मारपीट की घटना हो चुकी है। इसी पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर मारपीट की घटना किया गया, जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुटी हुई है।



Total Users : 10157320
Views Today : 166