Explore

Search

July 26, 2026 10:05 am

सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने सिंघिया पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने सिंघिया पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया का आज शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
सिविल सर्जन ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी), इमरजेंसी वार्ड, टीबी वार्ड, एक्स-रे कक्ष सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले प्रोत्साहन भत्ता, संस्थागत प्रसव कराने वाली महिलाओं तथा बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी ली। इसके अलावा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि टीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे विशेष महाअभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के बेहतर उपचार, साफ-सफाई बनाए रखने तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डॉ. अविनाश तिवारी, फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह उर्फ गोपाल सिंह, बीसीएम राहुल कुमार गौरव, मो. नसीम सहित कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!