आज दिनांक 26/07/2026 (रविवार) को सिंधिया प्रखंड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में सरकार के निदेशानुसार “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “पंचायत विकास दिवस” प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होना है। इस निदेश के आलोक में ही आज आयोजित “पंचायत विकास दिवस” में विशेष रूप से “गुड गवर्नेंस” थीम पर चर्चा की गई। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन एवं लोक सेवा की प्रदायगी के लिए वर्तमान परिस्थिति में “गुड गवर्नेंस” की स्थिति बहाल एवं संस्कृति निर्माण की चर्चा की गई। सरकार की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के निकायों की है। सरकार के विभिन्न स्तर विशेष कर ग्राम पंचायत के स्तर पर “गुड गवर्नेंस” की बहाली समस्त जन के लिए सरकार की व्यवस्था एवं सेवा को सहज, सुविधापूर्ण एवं गरिमामयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। “गुड गवर्नेंस”की बहाली के लिए प्रशासनिक नैतिकता, जवाबदेही एवं परस्पर सच्चरित्र की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके अलावा “गुड गवर्नेंस” एक प्रशासनिक नवाचार,आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं नवीनतम प्रौद्योगिकी का एक सकारात्मक फीडबैक होता है। “गुड गवर्नेंस” के लिए सरकारी व्यवस्था, कार्यपद्धति एवं कार्य संव्यवहार में गुणात्मक सुधार एवं सभी स्तरों पर संवेदनशीलता, कार्योन्मुख तत्परता व जनोन्मुख विचारशीलता पर चर्चा की गई।आज आयोजित “पंचायत विकास दिवस” के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना पर भी चर्चा करने का निदेश प्राप्त था। मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत पूरे पंचायत क्षेत्र के आमजनों से जुड़ी हुई जलआपूर्ति एवं अनुरक्षक भुगतान संबंधी समस्याओं को भी आज की इस कार्यक्रम में प्रमुखता से रखा गया।लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के तहत स्थानीय सरकार अर्थात ग्राम पंचायत में सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उन्नयन के मद्देनजर योजना निर्माण एवं योजना का कार्यान्वयन के साथ-साथ योजना निर्माण में जनभागीदारी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। सबका योजना – सबका विकास की परिकल्पना को साकार करने हेतु सामाजिक न्याय के साथ सबका विकास के लिए पंचायत के सभी जन की भागीदारी को आवश्यक बताया गया। “पंचायत विकास दिवस”पर विभिन्न सामाजिक एवं ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम पंचायत के आम जनों का पंचायत के सामाजिक, आर्थिक एवं संस्कृतिक मुद्दो पर बैठकर चर्चा करने की सरकार द्वारा प्रस्तुत इस पहल को भी सराहना किया गया। पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के मुखिया द्वारा किया गया और इस कार्यक्रम के संचालन के लिए सचिव अर्थात संबंधित पंचायत के मूल पदस्थापन वाले पंचायत सचिव द्वारा किया गया। विदित हो कि जिस पंचायत में पंचायत सचिव प्रभार में है उस पंचायत के लिए इस कार्यक्रम का संचालन हेतु राजस्व कर्मचारी व पंचायत रोजगार सेवक को सचिव नामित किया गया। पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में सभी पंचायत स्तरीय कर्मी की उपस्थिति हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंधिया द्वारा पत्र निर्गत किया गया था।
लेटेस्ट न्यूज़
Bihar Police की बड़ी सफलता: सीतामढ़ी में ₹25 हजार का इनामी आरोपी बाबुल कुमार गिरफ्तार
March 16, 2026
8:47 pm
“बिहार में बड़ा पुलिस ऑपरेशन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 अपराधी गिरफ्तार”
March 15, 2026
7:50 pm
देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
March 9, 2026
8:59 pm

सिंधिया प्रखंड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में सरकार के निदेशानुसार “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Total Users : 10164066
Views Today : 2900