Explore

Search

August 2, 2026 3:02 am

बेगूसराय में तालिबानी फरमान, रेप पीड़िता से भरी पंचायत में कान पकड़वाकर चटवाया थूक, प्राथमिकी दर्ज


बेगूसराय: यूपी के बेगूसराय में भरी पंचायत में एक महिला को ना सिर्फ तालिबानी सजा दी गई बल्कि उसे अपने कान पकड़वाए गए और फिर जमीन पर थूक फेंककर उस महिला से चटवाया गया। हालांकि मामला दो महीने पुराना है लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

वीडियो वायरल होने के बाद आज इस महिला ने बलिया थाना में रेप का आरोप लगाते हुए पंचायत में अमानवीय व्यवहार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और एक युवक को 2 जून 2026 को पंचायत में कान पकड़वाया गया और उसे फिर जमीन पर थूक फेंककर चटवाया गया। 

महिला का आरोप है उसके पड़ोस के एक युवक ने उसे डरा धमकाकर घर में घुसकर जबरन रेप किया था और सुबह में खिड़की के रास्ते निकल रहा था। तभी गांव वालों ने पकड़ लिया और पंचायत में दोनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। 

पुलिस ने क्या कहा?

इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि 2 जून 2026 की घटना है। महिला के आवेदन पर बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला का आरोप है कि घर में घुसकर पड़ोस के युवक ने रेप किया और निकलते समय गांव वालों ने पकड़कर उसके साथ गलत व्यवहार किया। जांच में जो भी दोषी लोग सामने आएंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला ने किसी व्यक्ति का नाम प्राथमिकी में नहीं दिया है। 

अब सवाल उठता है कि पंचायत के लोगों को यह अधिकार किसने दिया इस तरह से भरी पंचायत में एक महिला के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किया जाए?

इस तरह की घटनाएं वाकई झकझोर देती हैं। साल 2026 चल रहा है और अभी भी महिलाओं को इस तरह की अमानवीयता का सामना करना पड़ता है तो सवाल सिस्टम पर खड़े होते हैं कि आखिर इस तरह की अमानवीयता को करने वालों को हिम्मत कहां से मिलती है? वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसी तरह के कमेंट्स आ रहे हैं और लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले बिहार के वैशाली में महिला को तालिबानी सजा दी गई थी और उसे सरेआम लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा गया था। (रिपोर्ट- बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें-

अररिया में चोरी के शक में तीन युवकों को बांधकर पीटा, तालिबानी सजा का वीडियो वायरल





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!