Explore

Search

September 15, 2026 7:37 pm

राजकीय डिग्री महाविद्यालय सिंघिया में मनाया गया हिंदी दिवस

राजकीय डिग्री महाविद्यालय सिंघिया में मनाया गया हिंदी दिवस

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में हिंदी दिवस के अवसर पर मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को राजकीय डिग्री महाविद्यालय सिंघिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि हिंदी को अभी तक राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिल पाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हिंदी को यह दर्जा प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के संयोजक एवं हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक अवधेश कुमार ने कहा कि हिंदी का विकास किसी दूसरी भाषा के विरोध से नहीं, बल्कि अन्य भारतीय भाषाओं के साथ संवाद, आदान-प्रदान और सह-अस्तित्व के माध्यम से होगा।

इस दौरान डॉ. अंकलेश कुमार, प्रतीक दीप, मिलन कुमार, नवनीत कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने हिंदी के समृद्ध साहित्यिक इतिहास और भारतीय जनजीवन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें हिंदी विभाग की दिया कुमारी ने प्रथम, इतिहास विभाग की उजाला कुमारी ने द्वितीय तथा इतिहास विभाग की शालिनी कुमारी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। मंच संचालन अर्थशास्त्र विभाग की कल्याणी कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह-संयोजक एवं अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. कुमारी मनीषा ने किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!