सिंघिया में पागल कुत्ते का आतंक, एक दर्जन लोगों को काटा; इलाज के लिए PHC पहुंचे पीड़ित
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में आज मंगलवार को पागल कुत्ते के आतंक से हड़कंप मच गया। कुत्ते ने अलग-अलग जगहों पर करीब एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के काटने के बाद सभी पीड़ित इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सिंघिया पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया।
घायलों की पहचान श्यामपुर निवासी अमरजीत दास के पुत्र प्रिंस कुमार, सुनील दास की पुत्री अनीता कुमारी, मोरवाड़ा निवासी शिवा कुमार, संजीत राम के पुत्र अभिषेक कुमार, सिंघिया निवासी उमेश प्रसाद की पुत्री वैष्णवी कुमारी, पंकज सिंह की पुत्री दिसा कुमारी, आर्यन कुमार, गौतम कुमार साफी, सुरेंद्र पंडित, आशा देवी, ढोलन साहू, शुम्भा ड्योढ़ी निवासी रामू पासवान के पुत्र सुबोध कुमार तथा धक्कजरी निवासी सत्यम कुमार के रूप में हुई है।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने सभी घायल मरीजों का इलाज किया। कुत्ते के हमले की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा और आक्रामक कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Total Users : 10218106
Views Today : 4409