Explore

Search

September 21, 2026 5:28 pm

राजकीय डिग्री कॉलेज सिंघिया के नए बर्सर बने डॉ. अंकलेश कुमार, ग्रहण किया पदभार

राजकीय डिग्री कॉलेज सिंघिया के नए बर्सर बने डॉ. अंकलेश कुमार, ग्रहण किया पदभार

 

 

दरभंगा विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र एवं कुलपति के आदेश के आलोक में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिंघिया के इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. अंकलेश कुमार को महाविद्यालय का नया बर्सर (Bursar) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद डॉ. अंकलेश कुमार ने विधिवत बर्सर पद का प्रभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सत्येन कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंकलेश कुमार अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए महाविद्यालय की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

महाविद्यालय के निम्नवर्गीय लिपिक प्रकाश गौतम ने भी डॉ. अंकलेश कुमार को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उनकी नियुक्ति से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

प्रभार ग्रहण के दौरान डॉ. कुमारी मनीषा, कीर्तिमा सिंह, कल्याणी कुमारी, अन्वेषा कुमारी, मिलन कुमार, प्रतीक दीप, नवनीत कुमार, अवधेश कुमार एवं अपूर्वा कृति सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!