Explore

Search

September 21, 2026 5:57 pm

शिवाजीनगर में लूटकांड का सफल उद्भेदन, लूट के सामान के साथ दो गिरफ्तार

शिवाजीनगर में लूटकांड का सफल उद्भेदन, लूट के सामान के साथ दो गिरफ्तार

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के अखतवाड़ा गांव में 10 सितंबर की रात हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटे गए जेवरात, मोबाइल समेत घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, अखतवाड़ा निवासी पूनम देवी, पति रामचंद्र मंडल के घर में 10 सितंबर की रात दो नकाबपोश अपराधियों ने घुसकर मारपीट की और जेवरात समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़िता ने शिवाजीनगर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सिसई गांव से संदीप मंडल के पुत्र शिवम कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शिवम कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद मामले में संलिप्त अखतवाड़ा निवासी पंकज कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटे गए सोने के कान के एक जोड़ी टॉप, चांदी जैसी एक जोड़ी पायल, नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त ओपो कंपनी का मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है।

छापेमारी दल में शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा पुलिस पदाधिकारी मीनू कुमारी और नीतीश कुमार शामिल थे।

मामले की पुष्टि रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!