Explore

Search

October 1, 2026 4:32 am

23 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षिका सुषमा कुमारी का विभागीय स्थानांतरण, सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

23 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षिका सुषमा कुमारी का विभागीय स्थानांतरण, सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

 

सिंघिया (समस्तीपुर)। प्राथमिक विद्यालय जहांगीरपुर में वरीय शिक्षिका श्रीमती सुषमा कुमारी के 23 वर्षों की समर्पित शैक्षणिक सेवा के उपरांत विभागीय स्थानांतरण के अवसर पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधान शिक्षक  रवि रोशन कुमार ने किया।

समारोह में सिंघिया प्रखंड अध्यक्ष  कृष्ण कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, गार्जियन एवं अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने श्रीमती सुषमा कुमारी के लंबे सेवाकाल, शिक्षा के प्रति निष्ठा, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि 23 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सेवा करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस दौरान श्रीमती सुषमा कुमारी ने विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा।

प्रधान शिक्षक श्री रवि रोशन कुमार ने उनके सेवाकाल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्थानांतरण सेवा का हिस्सा है, लेकिन वर्षों में बने आत्मीय संबंध हमेशा स्मरणीय रहते हैं। उन्होंने श्रीमती सुषमा कुमारी के आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षिका को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!