Explore

Search

October 1, 2026 4:34 am

KBC के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- ‘खड़े होने में थोड़ी दिक्कत’

KBC के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- ‘खड़े होने में थोड़ी दिक्कत’

मुंबई। टीवी के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) के सेट पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को चोट लग गई। शो के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने खुद अपनी चोट के बारे में जानकारी दी।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि पिछले दिन शूटिंग के दौरान वह फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके बाएं घुटने में चोट लगी। उन्होंने कहा कि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें खड़े होने में थोड़ी परेशानी हो रही है। इसी वजह से उन्होंने एपिसोड के शुरुआती मोनोलॉग को बैठकर पूरा किया।

इसके बावजूद अमिताभ बच्चन ने शो की मेजबानी जारी रखी और कंटेस्टेंट शौर्य दास का स्वागत किया। शौर्य दास ने 25 लाख रुपये तक का गेम खेला, लेकिन 50 लाख रुपये के सवाल पर उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला किया और 25 लाख रुपये लेकर चली गईं।

एपिसोड में शौर्य दास ने बताया कि वह स्टेट PSC परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और भविष्य में BDO (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) बनना चाहती हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!