Explore

Search

October 1, 2026 4:34 am

जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ट्रायल

जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ट्रायल

रांची: बरगाईं जमीन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रांची की विशेष PMLA अदालत ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय कर दिए। यह मामला बरगाईं इलाके की करीब 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है।

सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। आरोप पढ़े जाने के बाद उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया और अभियोजन पक्ष के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने मुकदमे का सामना करने की बात कही।

अदालत ने अब मामले में आगे की सुनवाई और गवाहों के बयान व सबूत पेश करने के लिए 30 नवंबर 2026 की तारीख तय की है। अभियोजन पक्ष की ओर से ED की चार्जशीट में शामिल गवाहों और दस्तावेजों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

बताया गया है कि इस मामले में 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप तय किए जा चुके हैं। ED के अनुसार, जांच में जमीन के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़े आरोप सामने आए हैं।

हेमंत सोरेन के वकीलों ने अदालत में नॉट गिल्टी की दलील पेश की है। अब मामले की नियमित ट्रायल प्रक्रिया आगे बढ़ेगी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!