Explore

Search

October 1, 2026 4:33 am

आधार केन्द्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि मांगने की शिकायत पर जांचोपरांत की गई करवाई* 

*आधार केन्द्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि मांगने की शिकायत पर जांचोपरांत की गई करवाई*

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं शिकायतकर्ता द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आलोक में आज दिनांक 30.09.2026 को प्रखंड पचरुखी अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया, पचरुखी शाखा परिसर में संचालित आधार केन्द्र की जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी, पचरुखी द्वारा की गई।

जांच के क्रम में उक्त आधार केन्द्र बंद पाया गया। इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया, पचरुखी के शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वायरल वीडियो के आलोक में वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया था तथा वरीय पदाधिकारी के निर्देश के पश्चात जांच होने तक संबंधित आधार केन्द्र को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। फलस्वरूप आधार केन्द्र को बंद करा दिया गया है।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता श्री अनुराग कुमार, ग्राम-पोस्ट-थाना पचरुखी उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उनके आधार कार्ड में सुधार किए जाने के एवज में आधार संचालक द्वारा ₹500 की राशि की मांग की गई थी, जबकि आधार कार्ड में सुधार हेतु निर्धारित शुल्क ₹125 प्रति आधार कार्ड है।

इस संबंध में आधार केन्द्र संचालक से भी दूरभाष के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई। शिकायतकर्ता एवं आधार केन्द्र संचालक से प्राप्त जानकारी के पश्चात प्रथम दृष्टया शिकायत सही प्रतीत हुई।

जांच प्रतिवेदन में आधार केन्द्र संचालक का विवरण एवं शिकायत की प्रति संलग्न करते हुए उक्त आधार केन्द्र को बंद रखने की कार्रवाई हेतु अनुशंसा की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आधार संबंधी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग अथवा वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा जांच में शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सिवान जिला के आम नागरिक से अपील है कि आधार संबंधी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग किए जाने पर संबंधित पदाधिकारी को इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।

 

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!