Explore

Search

October 1, 2026 12:21 pm

चंपारण में बाढ़ राहत शिविर का सीएम सम्राट चौधरी ने लिया जायजा

चंपारण में बाढ़ राहत शिविर का सीएम सम्राट चौधरी ने लिया जायजा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चंपारण में चल रहे बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक रसोई में स्वयं भोजन परोसा और शिविर में रह रहे प्रभावित लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिविर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पशु राहत शिविर और प्रभावित परिवारों के आवासन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक सामुदायिक रसोई जारी रखी जाए। साथ ही, प्रभावित परिवारों को दशहरा से पहले ₹7,000 प्रति परिवार की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!