सिंघिया में ICDS की बैठक, बहाली के नाम पर ठगी से लोगों को सावधान रहने की अपील
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित ICDS कार्यालय में प्रखंड उप प्रमुख रिंकू सिंह की अध्यक्षता में महिला सुपरवाइजरों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप प्रमुख ने सभी महिला सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका की बहाली के नाम पर कुछ बिचौलियों द्वारा लोगों से ठगी किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने को कहा कि फिलहाल आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका बहाली को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं और बहाली के नाम पर किसी को पैसे न दें। बैठक में यह भी बताया गया कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। यदि वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उनके विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज कराया जाएगा।
बैठक में महिला सुपरवाइजर सुमन कुमारी, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी एवं प्रियंका कुमारी सहित अन्य मौजूद रहीं।

Total Users : 10260025
Views Today : 1271