Explore

Search

October 9, 2026 3:39 am

मथुरापुर में छिनतई कांड का खुलासा, आरोपी के घर से 4.69 लाख रुपये बरामद

मथुरापुर में छिनतई कांड का खुलासा, आरोपी के घर से 4.69 लाख रुपये बरामद

समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी के घर से 4 लाख 69 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को परवेज अहमद रौशन बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे। इसी दौरान मथुरापुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके हाथ से चेन और झोला में रखे 5 लाख 19 हजार रुपये झपट्टा मारकर फरार हो गए थे। मामले में मथुरापुर थाना में कांड संख्या 85/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी की पहचान गदरू यादव, निवासी नया टोला जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में की। पुलिस टीम ने आरोपी के घर की अलमारी से छिनतई की रकम में से 4,69,000 रुपये बरामद किए।
छापेमारी अभियान में मथुरापुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी समेत DIU और STF Korha Cell के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!