Explore

Search

October 10, 2026 3:32 am

सिंघिया के सिवैया गांव में बिजली संकट, जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

सिंघिया के सिवैया गांव में बिजली संकट, जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत के सिवैया गांव में बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। वार्ड संख्या 8 में जर्जर बिजली तार नहीं बदले जाने से नाराज हरी सिंह, भुट्टू शर्मा, नारायण दास, अजय कुमार महतो, रामप्रीत साहू, कैला कुमार समेत कई ग्रामीण शिकायत लेकर सिंघिया बिजली कार्यालय पहुंचे और समस्या के समाधान की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड में बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जिसके कारण अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बार-बार तार में खराबी आने पर ग्रामीणों को निजी मिस्त्री बुलाकर अपने खर्च पर मरम्मत करवानी पड़ती है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि जर्जर तार टूटने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी अनहोनी की स्थिति में इंसान तो भागकर अपनी जान बचा सकता है, लेकिन मवेशी और अन्य जानवर ऐसा नहीं कर सकते। ऐसे में जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द जर्जर तार बदलवाने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!