सिंघिया-2 में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम आयोजित, कुपोषण से बचाव को लेकर दी गई जानकारी
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित सिंघिया-2 में आंगनवाड़ी सेविका अल्पना कुमारी के केंद्र पर आज राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता महिला सुपरवाइजर सुमन कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने की।
इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों को कुपोषण से बचाने, पौष्टिक आहार देने तथा उनके स्वास्थ्य का नियमित ध्यान रखने के उपायों के बारे में बताया गया।
सुपरवाइजरों ने सेविका-सहायिकाओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने की अपील की, ताकि बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके। कार्यक्रम में पोषण और बाल स्वास्थ्य से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की गईं।

Total Users : 10257947
Views Today : 968