Explore

Search

October 14, 2026 4:19 am

मोरवाड़ा चौक पर चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-88 किया जाम

मोरवाड़ा चौक पर चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-88 किया जाम

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माहे पंचायत के मोरवाड़ा चौक पर दुकानों में चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और दुकानदारों ने मंगलवार को सिंघिया-बहेड़ी मुख्य सड़क स्टेट हाईवे-88 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की।

जानकारी के अनुसार, बीती रात मोरवाड़ा चौक स्थित भाईजी पान दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। वहीं, मोहम्मद शमशेर की फल दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। विजय झा का मोटर चोरी कर लिया गया है ।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पुलिस अविलंब चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान को बरामद करे। साथ ही पंचायत की योजना से चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इस दौरान कैना निवासी तरुण झा भी जाम में शामिल हुए। उन्होंने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कैना में करीब 40 लाख रुपये के जेवरात की चोरी के मामले में भी अब तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव, सुरेश यादव और राजवंश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!