बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार
शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले में निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत रोजगार सेवक (PRS) को कथित तौर पर घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के अरियरी प्रखंड में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार पंचायत रोजगार सेवक चवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव का निवासी है और अरियरी प्रखंड में कार्यरत था। निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, रिश्वत की रकम कितनी थी और किस काम के बदले घूस मांगी गई थी, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Author: K k sanjay
Post Views: 119

Total Users : 10267987
Views Today : 710