Explore

Search

October 14, 2026 4:17 am

शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

शिवाजीनगर

 

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और शिक्षकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, मनरेगा पीओ बबलू कुमार तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए। इस दौरान पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया। मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और तापमान के बीच पौधारोपण की महत्ता और बढ़ गई है। पेड़ पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि छाया, फल और स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक संतोष कुमार, उमेश प्रसाद राय, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अमित कुमार मिश्रा, शांति भूषण, मृत्युंजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार एवं रवि कुमार रवि सहित अन्य लोग मौजूद थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!