कायाकल्प योजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, एचएम की बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर
शिवाजीनगर
प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार में गुरुवार को प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के एचएम की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ रामजन्म सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह ने किया। बैठक में विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा शिक्षण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बीईओ रामजन्म सिंह ने कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। इसके लिए सभी एचएम अपने-अपने विद्यालयों में संचालित कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को गति दें। विद्यालयों का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
वहीं मशाल कार्यक्रम के तहत बैट्री टेस्ट में सफल बच्चों का निबंधन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया गया। बीईओ ने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित विद्यालयों के एचएम यह सुनिश्चित करें कि सफल विद्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज हो, ताकि उन्हें कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करने में परेशानी न हो।
बैठक में शिक्षकों की शैक्षणिक जिम्मेदारियों को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अनिवार्य रूप से पाठटीका लिखने को कहा गया। साथ ही विद्यालयों का संचालन बेहतर ढंग से करने और निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। शिक्षकों से नियमित रूप से शिक्षण कार्य करने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपेक्षा की गई। इसके अलावा 75 प्रतिशत लाभुक योजना के लिए पात्र छात्र-छात्राओं का विवरण पोर्टल पर सही करने का निर्देश दिया गया। एचएम को विद्यार्थियों से संबंधित प्रविष्टियों की जांच कर आवश्यक सुधार करने को कहा गया, ताकि पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के प्रभावी संचालन पर भी चर्चा की गई। इसके तहत सभी विद्यालयों में फोकल शिक्षक का चयन करने का निर्देश दिया गया। फोकल शिक्षक के माध्यम से कार्यक्रम की गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देने पर जोर दिया गया। बीईओ ने सभी एचएम से निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित बनाने, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता रखने तथा विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। मौके पर एचएम मोहम्मद अब्दुल्ला, सत्यनारायण आर्य, राजकुमार राय, मृत्युंजय राय, अरुण पासवान, सुदर्शन प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, अवधेश चौधरी, हीरानंद झा, नीलू कुमारी, संतोष कुमार, अमित कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार, प्रमोद पासवान, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, कंचन कुमारी, रविंद्र कुमार, संजीत कुमार, सरिता कुमारी, उमेश प्रसाद राय, शांति भूषण, सुभाष सिंह, बिहारी दास, देवानंद कामत और विवेकानंद झा, प्रकाश कुमार, संजीव कुमार, संजय कुमार साह सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के एचएम थे।

Total Users : 10295752
Views Today : 4668