कल्याणपुर में झाड़ी से 18-19 वर्षीय युवती का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी
बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 की सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 18 से 19 वर्ष बताई जा रही है।
बताया गया कि सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच जूट मिल के बगल में बांध वाली मुख्य सड़क से गुजरने वाले कच्चे रास्ते के किनारे झाड़ी से युवती का शव बरामद किया गया।
युवती लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहने हुई थी। उसकी नाक में कीलनुमा आभूषण था। घटनास्थल के पास गुलाबी रंग की प्लास्टिक की एक जोड़ी चप्पल भी मिली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। घटनास्थल पर एफएसएल (FSL) टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में कल्याणपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर छानबीन कर रही है और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल युवती की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Total Users : 10297045
Views Today : 2842