Explore

Search

October 31, 2026 6:45 pm

छठ घाटों का सिंघिया सीओ मोनी कुमारी ने किया निरीक्षण, गहरे पानी में जाने से बचने की दी हिदायत

छठ घाटों का सिंघिया सीओ मोनी कुमारी ने किया निरीक्षण, गहरे पानी में जाने से बचने की दी हिदायत

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया अंचल की अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने आज शनिवार को छठ पर्व की तैयारियों को लेकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोल्हुआघाट, अर्राही घाट, नेवरी घाट, नवटोलिया और राजघाट सहित कई घाट करहे नदी के किनारे स्थित छठ घाटों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीओ ने घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि छठ घाटों के निर्माण एवं साफ-सफाई के दौरान नदी के गहरे पानी में न जाएं और विशेष सावधानी बरतें।

अंचलाधिकारी ने संबंधित राजस्व कर्मचारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों की नियमित निगरानी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घाटों पर सतर्कता बरतना आवश्यक है। प्रशासन की ओर से घाटों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!