Explore

Search

November 7, 2026 8:57 pm

न्यू होली मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजा महापर्व

न्यू होली मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजा महापर्व

 

सिंघिया (समस्तीपुर)। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर न्यू होली मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छठ पूजा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छठ महापर्व की पारंपरिक छटा देखने को मिली।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने छठ पूजा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाते हुए आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने छठी मैया के गीतों, पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति को जीवंत कर दिया।

विद्यालय के निदेशक दीपक कुमार झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छठ महापर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम का समापन छठी मैया के जयकारों एवं सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

 

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!