Explore

Search

November 19, 2026 7:40 am

बसुआ पंचायत सरकार भवन का एसडीओ पूजा कुमारी की निरीक्षण, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

बसुआ पंचायत सरकार भवन का एसडीओ पूजा कुमारी की निरीक्षण, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत बसुआ ग्राम में पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करने रोसड़ा की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) पूजा कुमारी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन में कराए गए विभिन्न कार्यों की बारीकी से जांच-पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने भवन में बिजली का मीटर नहीं लगे होने पर गंभीरता दिखाते हुए प्रखंड विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शशि शेखर सिंह को जल्द से जल्द बिजली मीटर लगवाने का निर्देश दिया। वहीं, पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य से संबंधित लंबित कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश जेई दिवाकरण को दिया।

एसडीओ ने स्पष्ट किया कि पंचायत सरकार भवन से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि आम लोगों को सरकारी कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, एमओ उत्कृष्ट दुबे, बीसी रवि किरण, मुखिया पति मनोज यादव सहित कई अधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!