Explore

Search

September 15, 2026 2:34 am

जमुई से प्रेम विवाह का एक मामला फिर से सामने आया है

जमुई से प्रेम विवाह का एक मामला फिर से सामने आया है

 

जमुई से प्रेम विवाह का एक मामला फिर से सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी से मंदिर में शादी करने के बाद इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल कर परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में खास बात यह है कि लड़की फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है। लड़की ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में कहा है कि अगर उसे और उसके प्रेमी को कुछ होता है तो इसके लिए दोनों के परिवार वाले जिम्मेदार होंगे।

मामला नगर थाना इलाके के भोलानगर का है, जहां 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का दो साल से प्रेम- प्रसंग लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनबेरिया निवासी 20 वर्षीय युवक से चल रहा था।

बताया जा रहा है कि दोनों ने हाल ही में किसी मंदिर में शादी कर ली और इसका एलान वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर किया। वीडियो में लड़की ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अब वह अपने प्रेमी के साथ हंसी खुशी रह रह रही है।

हालांकि, लड़की की मां ने इस मामले में नगर थाना में अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में मां ने कहा है कि उसकी पुत्री 7 जुलाई को ट्यूशन जाने के नाम पर घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

काफी खोजबीन के बाद उन्हें पता चला कि एक युवक ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। यह भी आरोप लगाया कि वह युवक एक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है और उसके खिलाफ बरहट थाने में भी केस दर्ज है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!