Explore

Search

April 22, 2026 7:38 pm

कुंडल-2 पंचायत में श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई

कुंडल-2 पंचायत में श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत स्थित फुलवरिया गांव में श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ के शुभ अवसर पर आज बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में कुंवारी कन्याओं सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
महायज्ञ समिति के सदस्य गणेश राय, संजय कुमार राय, उपेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने बताया कि इस अवसर पर कुल 1150 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु नवटोलिया गांव स्थित करेह नदी से जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए महायज्ञ स्थल तक पहुंचे।
शोभा यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जयकारे लगाए जा रहे थे और वातावरण पूरी तरह भक्ति रस से सराबोर हो गया था।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!