Explore

Search

June 13, 2026 7:07 pm

सिंघिया में HPV वैक्सीन को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में विशेष बैठक किया गया 

सिंघिया में HPV वैक्सीन को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में विशेष बैठक किया गया

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में बुधवार को HPV वैक्सीन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने की।
बैठक में बताया गया कि यह वैक्सीन बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में प्रभावी है। अधिकारियों ने इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम एम अंसारी, हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार प्रसून, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह बीसीएम राहुल कुमार तथा सुपरवाइजर मिथिलेश कुमारी सहित कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सरकार के इस कल्याणकारी टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक 14से 15 वर्ष की अविवाहित बालिकाओं को वैक्सीन दिलाने में सहयोग करें।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की किशोरियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाना और उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित करना है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!