Explore

Search

April 16, 2026 12:16 pm

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के क्रम में डूबने से युवक की मौत, मछुआरों ने निकाली लाश

विभूतिपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के सिंघियाघाट भगवती स्थान के निकट नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक दीपक सहनी (38 वर्ष) सिंघिया बुजुर्ग उतर वार्ड संख्या-8 निवासी जागो सहनी का पुत्र है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक के घर में पूजा होने वाली थी। स्नान करने के बाद उसे पूजन सामग्री लाना थी। इसी क्रम में वह बूढ़ी गंडक नदी में नहाने चला गया और वह डूब गया। जब लोगों ने उसे डूबते देखा तो तत्काल नदी में उसकी खोज शुरू कर दी।

करीब एक घंटे में मछुआरों ने नदी से उसकी लाश निकली। इस बीच स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुँची लाश निकल चुका था। इसके बाद लाश को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया गया। बताया जाता है दीपक घूम-घूम कर सीजनल फल और सब्जी बेचकर जीविका चलता था। दीपक की पत्नी मुन्नी देवी और तीन मासूम लड़की अंजली, रजनी और सजनी है। मृतक की माता फूल कुमारी देवी सहित सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम में भेजा गया है। परन्तु अभी आवेदन नहीं मिला है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!