डोल मेला के दौरान भगवान शिव का किरदार निभा रहे एक युवक की मौत
कुशीनगर के तमकुहीराज में डोल मेला के दौरान भगवान शिव का किरदार निभा रहे एक युवक की नृत्य करते समय अचानक गिरने से मौत हो गई। 27 वर्षीय राम बहल कश्यप अखाड़ा नंबर एक धुरिया ईमिलिया की झांकी में शामिल थे।
उपचार के लिए सीएचसी तमकुहीराज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
Author: K k sanjay
Post Views: 580

Total Users : 10226040
Views Today : 4411