Explore

Search

September 10, 2026 3:25 am

एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जन सभा को संबोधित किया 

एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जन सभा को संबोधित किया

 

एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को ठाकुरगंज कालेज मैदान में पार्टी के प्रत्याशी गुलाम हसनैन के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सीमांचल के लोगों ने 35 वर्षों तक भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस को आजमाया है, लेकिन इलाके की किस्मत नहीं बदली।

ओवैसी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ये पार्टियां चुनाव के समय मुस्लिमों और महादलितों की तरक्की की बातें करती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन समुदायों को भूल जाती हैं।

उन्होंने कहा कि सीमांचल आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में पिछड़ा हुआ है, और यहां के लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि तेजस्वी खुद नौवीं फेल हैं और मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। जिनके पास खुद तालीम नहीं है, वे बिहार के बच्चों को क्या तालीम देंगे?

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!