चित्रगुप्त नगर थाना का वार्षिक निरीक्षण
आज दिनांक 23.12 .25 को श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा #चित्रगुप्त_नगर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस , CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई।
साथ ही थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीक अवलोकन किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु #रात्रि_गश्ती एवं वाहन जाँच को और प्रभावशाली बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Author: K k sanjay
Post Views: 301

Total Users : 10192699
Views Today : 1673