Explore

Search

October 13, 2026 6:02 am

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

 

समस्तीपुर। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने तथा योजना के अंतर्गत अधिक-से-अधिक आवेदन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कल्याणपुर, समस्तीपुर में जागरूकता बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठक के दौरान उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने के लाभ, सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले अनुदान तथा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही, योजना का लाभ लेने में उपभोक्ताओं को होने वाली बैंक संबंधी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई तथा उनके समाधान पर जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, बैठक में वेंडरों के साथ भी विस्तृत चर्चा की गई, ताकि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके और अधिक-से-अधिक लोगों को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

बैठक का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को योजना के प्रति जागरूक करना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना तथा अधिक-से-अधिक परिवारों को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से जोड़कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!