सोनसा में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई गई
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के बि.डीहा पंचायत स्थित आरपी पब्लिक स्कूल, सोनसा में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ब्रज भूषण यादव, चेयरमेन रुबी कुमारी, मंडल अध्यक्ष जगजीत सिंह, शिक्षकगण और ग्रामीणों ने भाग लिया।
वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता
Author: K k sanjay
Post Views: 228

Total Users : 10216789
Views Today : 131