Explore

Search

September 17, 2026 1:53 pm

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो कोटा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो कोटा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

समस्तीपुर (बिहार): जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 21 मार्च 2026 को सुबह करीब 08:45 बजे विशेष कार्य बल (Narcotics Cell) और पटोरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी स्टेशन के पास एक महिला और पुरुष को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 4 किलो 04 ग्राम मादक पदार्थ (कोटा) बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 66 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और शांति देवी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पटोरी थाना में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!