Explore

Search

June 25, 2026 3:53 pm

सिंघिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66.975 लीटर विदेशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सिंघिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66.975 लीटर विदेशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर लीलहौल गांव में एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।
थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि छापेमारी के दौरान सुनील सिंह, पिता स्व. लक्ष्मी सिंह, ग्राम लीलहौल, थाना सिंघिया, जिला समस्तीपुर के घर से अलग-अलग ब्रांड और साइज की कुल 66.975 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके से आरोपी सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, शराब बरामदगी के मामले में सिंघिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!