Explore

Search

July 22, 2026 9:52 pm

Bihar Police की बड़ी सफलता: सीतामढ़ी में ₹25 हजार का इनामी आरोपी बाबुल कुमार गिरफ्तार

सीतामढ़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹25 हजार का इनामी आरोपी बाबुल कुमार गिरफ्तार

Bihar Police ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। Sitamarhi Police की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 का इनामी अभियुक्त बाबुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डिलीवरी बॉय हत्याकांड में था वांछित
जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी महिंदवारा थाना क्षेत्र में हुए डिलीवरी बॉय हत्याकांड से जुड़ी है। आरोपी बाबुल कुमार इस मामले में काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
जिला आसूचना इकाई सीतामढ़ी और महिंदवारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पुनरवारा वार्ड नंबर 14 निवासी बाबुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
कई मामलों में रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का गंभीर अपराधों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!